लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) रसड़ा नगर पालिका कार्यालय में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के 63वा जन्मदिन शुक्रवार को रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने एक भव्य कार्यक्रम कर नगर पालिका परिसर मे केक काटकर हर्षोउल्लास के साथ नगर विकास मंत्री का जन्मदिन मनाया। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री के उज्जवल भविष्य व दीर्घायु होने के लिए कार्यकर्ताओ ने ब्राह्मणों से विधिवत
वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा हवन पूजन कर माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की गई तत्पश्चात 11 किलो का केक काटकर सभी न पा के कर्मचारी और सभासद सहित अन्य नगर वासियों में एक दूसरे को केक खिलाकर मंत्री जी को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर रिंकू सिंह, दीनासिंह, गुलाब सिंह,शिवजी सिंह, प्रदीप जायसवाल,प्रदीप गुप्ता, हरिप्रसाद गुप्ता,अंजनी तिवारी,आदित्य गुप्ता, सानू जायसवाल,लकी, डब्लू,शिवानंद वागले,खुर्शीद अहमद, सहित नगर की सम्मानित जनताऔर वार्ड के सभासद नपा के अधिकारी व कर्मचारी गण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

