शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स

बैरिया बलिया।  थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त मुकेश वर्मा पुत्र जवाहर लाल वर्मा निवासी ग्राम ओझवलिया थाना दुबहड़ जनपद बलिया द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाया गया और शादी करने से इंकार कर दिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 262/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया 

विवेचना के क्रम में आज दिनांक 11.07.2025 को बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 शशांक पाण्डेय मय हमराह पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 262/2025 धारा 69  बीएनएस थाना बैरिया जनपद बलिया से सम्बन्धित *01 नफर वांछित अभियुक्त मुकेश वर्मा पुत्र जवाहर लाल वर्मा निवासी ग्राम ओझवलिया थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 34 वर्ष* को मांझी बस स्टैण्ड के पास से नियमानुसार समय 08.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top