जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कटहल नाला की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया।‌ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कटहल नाला की सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिशासी अभियंता,सिंचाई को कटहल नाला की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नहरों के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाय,ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सिंचाई को नियमानुसार नालों/ड्रेनों का सफाई कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top