कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त

MAHARSHI TIMES
0


मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग-


बलिया पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थानों में आमजन व धर्मगुरुओें के पीस कमेटी की बैठक कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु की जा रही अपील-




शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को जारी की गई सख्त चेतावनी-


महर्षि टाइम्स 

बलिया। आगामी त्यौहारों गंगा दशहरा व बकरीद आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर उस्मान, क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम व विभिन्न थानों के पुलिस बल के साथ सदर सर्किल अन्तर्गत थाना चितबड़ागांव में मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रुटमार्च/पैदल गस्त किया गया । द्वारा पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग करायी गई। पैदल गश्त के दौरान आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा रही है। साथ ही पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी जारी की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में पैदल गस्त/भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया जा रहा है।

इसी प्रकार बकरीद आदि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था  हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना फेफना में,  उपजिलाधिकारी सिकन्दर पुर व क्षेत्राधिकारी सिकन्दर पुर द्वारा थाना खेजुरी, उप जिलाधिकारी बांसडीह व क्षेत्राधिकारी बांसडीह द्वारा थाना बांसडीह, क्षेत्राधिकारी रसड़ा व नायब तहसीलदार रसड़ा द्वारा थाना नगरा* में व अन्य थाना दोकटी, भीमपुरा, दुबहड़, चितबड़ागांव, उभांव आदि के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी । सभी से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है  तथा बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही है । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी । 



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top