नहाते समय पोखरे में डूबने से एक अधेड़ की मौत

MAHARSHI TIMES
0


लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया)  कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर गांव में मंगलवार की दोपहर  गांव के पोखरे में नहाते समय उसमें डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। अमहर पट्टी उत्तर गांव निवासी आलोक सिंह पुत्र  कैलाश सिंह गांव के शिव सरोवर में स्नान करने के लिए बाइक से वहां पहुंचे। बाइक खड़ी कर वह स्नान करने लगे। इस बीच उनका पैर फिसला तो वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सरोवर के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा की यहां पर बाइक खड़ी है किंतु बाइक सवार का पता नहीं है। जब कुछ समय बतने के बाद भी  नही कोई आया तो लोगों को संदेह होने पर वे हो हल्ला मचाया जिससे काफी संख्या में लोग वहां आ गए और पोखरे में बाइक सवार तलाश शुरू कर दी गई। कुछ समय बाद आलोक सिंह को पानी से बाहर निकाला गया। स्वजन व ग्रामीण उन्हें रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई। आलोक सिंह के मौत की खबर से स्वजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top