रजनीश श्रीवास्तव
सिकंदरपुर (बलिया) - थाना क्षेत्र के लखनापार से बहेरी की ओर जाने वाली नहर मार्ग पर सोमवार की देर रात एक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी किकोढ गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राकेश चौहान 22 वर्ष पुत्र हरिंद्र चौहान निवासी बांसडीह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, उनके साथी बलवंत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। वही चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण बलवंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।।
