हिस्ट्रीशीटर परवेज उर्फ बौना गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

सिकन्दर पुर (बलिया) - थाना सिकन्दर पुर पुलिस ने सोमवार की भोर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकन्दर पुर रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना सिकन्दर पुर की पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक नीरज यादव व कांस्टेबल सालिक राम वर्मा गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गंगोत्री इंटर कॉलेज के पास नहर की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान परवेज उर्फ बौना पुत्र गोरख निवासी ग्राम चकखान , थाना सिकन्दर पुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अभियुक्त की पैंट में छिपाया गया देशी तमंचा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मु.अ.सं. 165/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।गौरतलब है कि परवेज उर्फ बौना एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही लूट, चोरी, एनडीपीएस, पोक्सो और आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top