महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) नगर में श्रीनाथ मठ स्थित परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा मानस पाठ के समापन पर श्री रामचरित मानस व नवाहपरायण पाठ महायज्ञ अनुष्ठान सत्संग समिति ब्र्ह्मस्थान द्वारा आयोजित अनुष्ठान के समापन के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीराम दरबार की एक भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई जो राम कथा में सजे, राम दरबार के तमाम देवी-देवताओं का मूर्ति को रथ पर सजाकर जिसमे गणेश जी लक्ष्मी जी, सरस्वती जी, भगवान शंकर, माता पार्वती, हनुमान जी, नारद जी, कार्तिकेय, आदि मूर्तियां सजाकर गाजे बाजे ढोल नगाड़े डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्र सेंटर रामधुन की गुंज श्री राम की जयकारे के साथ शोभा यात्रा में श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामण्लेश्वर कौशलेंद्र गिरि, संत स्वामी जी आचार्य राकेश चौबे, साधु, संत, टूना बाबा तथा नगर के गणमान्य लोग अशोक गुप्ता बावन जी रविन्द्र अशोक हर्षनारायण सिंह सुधीर दिलीप कुमार अंजनी तिवारी आदि के देख रेख में श्रीनाथ मठ से निकलकर नगर के ब्र्ह्मस्थान मुंसफी उत्तर पट्टी भगत सिंह तिराहा भगतसिंह इन्टर कालेज बस स्टेशन रेलवे स्टेशन प्यारेलाल चौराहा स्टेशन रोड भ्रमण करते हुए देर रात श्रीनाथ मठ पहुंचकर सम्पन्न हो गया।



