प्राशिसं सोहांव के अध्यक्ष हुए कमलेश सिंह मंत्री संजय सिंह, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव,

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद की विकास खंड सोहांव इकाई का गठन शुक्रवार की किया गया । प्राथमिक विद्यालय चितबड़ागांव टाउन पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्विरोध कमलेश सिंह को अध्यक्ष एवं संजय यादव को महामंत्री निर्वाचित किया गया । निर्वाचन के लिए जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अजय सिंह एवं मंत्री राधेश्याम पांडे की उपस्थिति रही । वरिष्ठ शिक्षक सुभाष सिंह, अनिल सिंह, अनिल राय, सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश राय, उमेश सिंह समेत दर्जनों शिक्षकों ने कमलेश सिंह एवं संजय यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया । नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मंत्री ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों व विभिन्न लंबित मांगों के लिए हर स्तर पर संघर्ष का वादा किया जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा क्षेत्र सोहांव के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कमलेश सिंह जनपद के आदर्श शिक्षकों में गिने जाते रहे हैं। एक आदर्श शिक्षक का शिक्षक संघ का प्रतिनिधि बनना सुखद संयोग है । आशा और विश्वास है कि संगठन की सोहांव इकाई शिक्षक हित में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी । इस दौरान राधेश्याम पांडे, मीरा सिंह, नारायण जी यादव, गिरीश चंद्र मिश्रा, प्रमोद चंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, सत्यजीत राय, संजय पांडे, शशिकांत यादव, करन यादव, ओमप्रकाश सिंह अभय सिंह, आकाश गुप्ता, बबिता तिवारी,शिवमंगल सिंह, बेचू लाल, नीनू गौतम, कंचन सिंह, अशोक सिंह, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top