दो अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा ज़िन्दा मैगजीन बरामद

MAHARSHI TIMES
0

SOG/सर्विलांस टीम बलिया व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 नफर शातिर अभियुक्त (अवैध असलहा तस्कर) गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद पिस्टल .32 बोर मय 10 अदद मैगजीन .32 बोर मय 03 अदद तमंचा .12 बोर तथा 03 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल बरामद 

महर्षि टाइम्स 

बलिया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह मय फोर्स तथा निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम, उ०नि० हितेश कुमार प्रभारी स्वॉट टीम मय फोर्स व थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ०नि० गिरिजेश सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाईन मय फोर्स द्वारा मुखबिरी सूचना व चेकिंग के दौरान *अभियुक्तगण- 1. सोनू कुमार पुत्र भरत ताँती निवासी महादेवपुर महौली थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष 2. मो0 नबीउल्ला पुत्र स्व0 मो0 जैनुल निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष* को 05 अदद पिस्टल .32 बोर मय 10 अदद मैगजीन .32 बोर मय 03 अदद तमन्चा 12 बोर मय 03 अदद तमन्चा .315 बोर के साथ दिनांक 30.03.2025 को श्रीराम घाट के पास से समय रात्रि 01.14 बजे  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के पास से घटना में संलिप्त एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट की काले लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेण्डर भी बरामद हुई जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद मोबाईल-01.रीयल मी काले रंग की तथा रीयल मी सफेद रंग बरामद हुआ । थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top