नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स 

रसड़ा, बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा के विशाल सभागार में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफियां और विशेष सम्मान प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में एलकेजी से अवनी विश्वकर्मा, यूकेजी से अर्शदीप सिंह, प्रथम से नमन गुप्ता, द्वितीय से मयंक यादव, तृतीय से अमित तिवारी, चतुर्थ से कुशाग्र यादव, पंचम से निखिल यादव, षष्ठ क से सौम्या पांडे, षष्ठ ख से विनीत प्रभात, सप्तम क से आयुषी यादव, सप्तम ख से वीर प्रताप सिंह, अष्टम क से नंदिनी पांडे, अष्टम ख से कृष्ण गुप्ता, नवम क से अनू गुप्ता, नवम ख से प्रिंस कुमार, एकादश क से जिया सिंह, एकादश ख से भूमि तिवारी और सृष्टि पांडे (संयुक्त रूप से) तथा एकादश ग से अनुपम देव सिंह ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता को प्रमाणित किया।

इसके अतिरिक्त, कौशिक सिंह ने विज्ञान विषय में ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। दुर्गेश यादव और आस्था चौरसिया ने मूर्तिकला में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के उन छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आराध्या यादव को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश यादव, प्रधानाचार्य, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, रसड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन से मिलती है। सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन के साथ अध्ययन करें और समाज के आदर्श नागरिक बनें। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश मिश्रा, हिंदी के प्रोफेसर, मथुरा महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है। सभी अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र की सेवा में करें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत प्रसाद मिश्रा एवं परीक्षा प्रमुख सुमंत ठाकुर ने परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल पांडे, नीरज सिंह, हर्ष सिंह सहित सभी आचार्य-आचार्या बंधु-भगिनियों का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top