अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चाचा-भतीजा गंभीर

MAHARSHI TIMES
0

ललन बाग़ी 

रसड़ा(बलिया) रसड़ा-कासमाबाद मार्ग के नीबू गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा शिव बदन सिंह कुशवाहा (65) तथा उनका भतीजा प्रदुमन मौर्या (27) निवासी दुरघुसी थाना मरदह जनपद गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चाचा-भतीजा बाइक से रसड़ा की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार कोई वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकली। दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चाचा शिव बदन सिंह कुशवाहा को रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top