महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बस्तौरा-रसड़ा में रविवार को कक्षा 6, 7,8 व 9 में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर में हुआ जिसमें 652 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कुल 791 परीक्षार्थियों में से139अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डा. कालिका मौर्या की देख-रेख में सम्पन्न हुई इस प्रवेश परीक्षा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11 से अपरान्ह 1 बजे परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों के अभिभावकों से विद्यालय के बाहर काफी भीड़ रही। प्रधानाचार्य ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन 1 अप्रैल 2025 को विद्यालय कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी।
