संघ के 100 वें स्थापना पर आयोजित पथ संचलन का हुआ विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य स्वागत

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। संसार एवं भारत में भारतीय संस्कृति एवं नैतिकता के केंद्रबिंदु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वें स्थापना दिवस एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बलिया नगर में संघ का पथ संचलन हुआ I जिसका शुभारंभ नगर स्थित पंडित गोरखनाथ क्रीडांगन, सतीश चंद्र कॉलेज से हुआ I संघ के अभिन्न अंगों में विश्व हिन्दू परिषद महत्त्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत करता है I  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद का मातृ संगठन है एवं संघ के पथ संचलन पर बलिया नगर के सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया I उक्त अवसर पर प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, जिला कार्याध्यक्ष कृष्णा जी शाह, जिला मंत्री भानू तिवारी, जिला सह मंत्री जितेंद्र ठाकुर, मनोज चौबे, संतोष गुप्ता, राजू पटेल, शुभम यादव,अरुण सिंह, अश्विनी तिवारी, विशाल जी, दीपक जी आदि दर्ज़नों कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top