आग से दो दर्जन झोपड़ी या जलकर राख, एक भैंस बुरी तरह झुलसी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया।बांसडीह कोतवाली  क्षेत्र के सारंगपुर गांव की बिंद बस्ती में रविवार को लगी आग से दो दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हों गयी। बस्ती के लोग दोपहर में अपने खेतों में काम कर रहे थे, इस दौरान ही उनकी झोपड़ियों से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।

आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन झोपड़ियों में सभी सामान जलकर राख हो गया। आग में बस्ती के कबूतरी देवी, भीम, धमेंद्र, राजबिहारी, श्रवण प्रसाद, रमेश प्रसाद, श्रीकांत, लक्ष्मण, हरेराम, मुन्ना, नमी, ठाकुर, ललन, राजदेव, श्याम बिहारी, अखिलेश, विजय  की झोपड़िया जलकर राख हो गयी। लक्ष्मण की एक भैंस बुरी तरह झुलस गयी हैं। झोपड़ियों में रखा अनाज, बिस्तर, साइकिल व अन्य जरूरी सामान जल गया।  फायर ब्रिगेड व पुलिस  राहत व बचाव कार्य में शामिल हुई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top