भाजपा सरकार ने दिया सेवा, सुशासन व सुरक्षा: अरुण सिंह

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

बलिया: सेवा, सुशासन और सुरक्षा के योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया नगर विधानसभा के हनुमानगंज मंडल के देवकली एवं परिखरा में घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुशासन और सुरक्षा के नए कृतिमान को स्थापित किया है। योगी सरकार की प्राथमिकता सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के तहत प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के तहत कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार ने 8 वर्षों में सेवा व विकास के कई नए कृतिमान को स्थापित किया है। किसान, युवा एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, प्रधान रत्नाकर राय, गणेश शंकर गुप्ता, संजय गिरी, राहुल राजभर, अमित तिवारी, राहुल राजभर, नितेश राय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top