नगरा(बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक शाखा कसौण्डर में प्रधानमंत्री योजना से सम्बन्धित लाभ दो लोगों को प्रदान किया गया। जनपद मऊं निवासी ग्राम मुलेरी स्व अनुराग चौहान का निधन 10 अगस्त 2024 को सड़क दुर्घटना में हो गया। जिनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में था जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सूरक्षा बीमा योजना कराया गया था। इसके तहत नामिनी पिता राम कुंवर चौहान को चार लाख रुपये का चेक प्रबन्धक मिथिलेश सिंह द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही संजय कुमार मौर्य की पत्नी सरस्वती देवी ग्राम बरौली निधन 13 दिसम्बर 2024 को धान कुटाई मशीन से दबकर हो गया। नामिनी पति संजय कुमार मौर्य को भी उपरोक्त योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबन्धक ने कहा कि ऐसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक से सम्पर्क कर परिवार के सदस्य की असामायिक मृत्यु पर बैंक को अवगत कराकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए स्टेट बैंक के किसी भी ग्राहक सेवा केन्द्र व बैंक शाखा से नामांकन करा सकते हैं।
इस मौके पर सुधीर कुमार सिन्ह कृषि सहायक, घनश्याम यादव, देवानंद जी, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सन्तोष सिंह आदि रहे।
