परीक्षा के दौरान स्कूल में हुआ विवाद,पुलिस कर रही है मामले की जाँच
महर्षि टाइम्स \रिपोर्टर\शिवसागर पाण्डेय
बांसडीह (बलिया)।नगर पंचायत बांसडीह में स्थित
जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार के दिन बच्चों के विवाद में हुई चाकूबाजी के दौरान कक्षा 8 में पढ़ रहा वार्ड नम्बर तीन पोखरा मुहल्ला निवासी कृष्णा वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र रवि वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि स्कूल में वार्षिक परीक्षा के क्रम में शारीरिक दक्षता इग्जाम के लिए बच्चों को बुलाया गया था।उसी दौरान बांसडीह कस्बे का ही निवासी कक्षा 7 के छात्र से विवाद हो गया।विवाद के दौरान रवि के कमर में चाकू लग जाने से लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद आरोपी छात्र बगैर परीक्षा दिए स्कूल से फरार हो गया।
शिक्षको ने परिजनो को सूचित करने के साथ ही उसे सीएचसी बांसडीह में भर्ती कराया गया।डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह सुनील चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।उधर बांसडीह कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई है, कोई तहरीर अभी तक नहीं मिला है मामले की जांच किया जा रहा है।
