महर्षि टाइम्स
बलिया। चितबड़ागांव हर रविवार को पीएचसी, सीएचसी पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के प्रति लोगों का रुझान कम होता जा रहा है।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितबड़ागांव पर मेले का बैनर लगा था। किन्तु प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मुहम्मद शाहिद के कुंभ मेले में जाने की वज़ह से फार्मासिस्ट ही मेले मे आये मरीजों का इलाज कर रहे थे। बताते चलें कि आज आयोजित मेले में कुल 25 मरीजों का इलाज किया गया।
