महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के चालक परिचालक का माल्यार्पण कर किया स्वागत।

MAHARSHI TIMES
0


ललन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) झूसी वाया रसड़ा होते हुए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 जनवरी से कर दिए जाने पर जहां यात्रियों में हर्ष देखा गया वहां व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के व्यापारियों ने रसड़ा रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के पहुंचने पर चालक, परिचालक का  माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं कुंभ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। व्यापार कल्याण समिति के संरक्षक सुरेशचंद जायसवाल, अध्यक्ष मोहम्मद युनूस,   गोपालजी उपाध्यक्ष, आशुतोष सोनी के नेतृत्व में ट्रेन के रसड़ा स्टेशन पर पहुंचने पर चालक मनोज कुमार, सुनील यादव का माल्यार्पण, तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया तत्पश्चात ट्रेने के डिब्बों में सवार होकर कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के उपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। रेल विभाग ने 13 व 14 जनवरी को महाकुंभ के पहले शाही स्नान के

मद्देनजर यह महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 12, 13 व 14 जनवरी को प्रतिदिन बलिया से रसड़ा होते हुए मऊ के रास्ते झूसी तक चलेगी। यह ट्रेन बलिया से 12 बजे खुलेगी जो झूसी स्टेशन पर रात 7.50 बजे पहुंचेगी और पुन: यही ट्रेन झूसी से रात 8.50 चलेगी जो बलिया में सुबह 5.30 पहुंचेगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top