नगरा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत

MAHARSHI TIMES
0


ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत विभाग के इंचार्ज से बीजेपी के जिला आईटी सेल के प्रभारी जयप्रकाश जायसवाल ने  किया है। नगरा बाजार के हनुमान चौक से घोसी मार्ग में कल रात्रि दिनाँक: 11-01-2026 को किसी BSK फर्म के द्वारा PWD का सड़क निर्माण किया गया हैं जिसकी कार्य गुणवत्ता घटिया दिख रहा है सड़क पर फिनिशिंग नही हैं, जिससे सरकार व विभाग की जग हसाई हो रही हैं। इससे अच्छी सड़क तो  पहले ठीक था। सड़क जगह जगह खुदरा गिट्टी दिख रहा हैं, बीच सड़क में मोटी परत की लाइन हो गयी हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती हैं। सड़क के किनारे का मिट्टी हटाकर सीधी नही किया गया हैं। 

 कृप्या इसका निरीक्षण कराके इसको सुव्यवस्थित किया जाए। इस सड़क  निर्माण  पर PWD विभाग के इंचार्ज ने कहा है कि मैं इसको ठीक कराने के लिए बोलता हूं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top