पुलिस ने अभीयुक्तों सहित तमंचा व जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद।

MAHARSHI TIMES
0

 



प्रदीप कुमार पाण्डेय

 गाजीपुर। जनपद के थाना गहमर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटरसाइकिलों, एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गया  गिरफ्तार ।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह कर्म0गण के साथ देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित व्यक्ति चेकिंग वाहन क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर भदौरा दिलदारनगर बार्डर स्थित फरीदपुर पुलिया से 02 नफर अभियुक्तगण 1. सुल्तान अंसारी पुत्र इमामूद्दीन अंसारी निवासी ग्राम उसिया (सतिनरवा मुहल्ला) थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र 24 वर्ष, 2. लालू कुमार पुत्र सुब्बा राम निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला हरिजन बस्ती थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 06 अदद चोरी की दो पहिया मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध तमंचा देशी .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

 गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में 

 उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह थाना गहमर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top