प्रदीप कुमार पाण्डेय।
गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद थाना कोतवाली अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक ने महादेवा मंदिर के पास एक रिसॉर्ट में कोल्ड स्टोरेज मालिकों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें बैंकिंग सेवाओं और उद्योगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत दीपक सिंह, अंचल प्रमुख, द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह और मंडल प्रमुख अमित कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों को बैंक की योजनाओं और ऋण सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, बैंक ने व्यापारियों को ऋण समस्याओं के समाधान के लिए अपना सहयोग देने की बात भी कही।
व्यापारियों ने क्षेत्र में एक नई शाखा खोलने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में प्रपोजल पहले ही भेजा जा चुका है। मंडल प्रमुख अमित कुमार,उप मंडल प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक लक्ष्मी नारायण व निशान्त सौरभ, महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ कुमार, प्रबंधक जावेद अहमद ,एडीओ (पंचायत) अशोक कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन नवीन सिंह ने किया और अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए समापन किया गया।

