अंतर जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता में गाजीपुर ने गोरखपुर को दी शिकस्त

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया)  सिद्ध संत श्री जंगली बाबा की जन्म भूमि जाम गांव में मंगलवार की देर सायं दो दिवसीय अंतर जनपदीय डा. भीम राव अंबेडकर वालीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गाजीपुर बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 15-8 तथा 15-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रमुख समाज सेवी एवं प्रतियोगिता के संयोजक समर बहादुर सिंह ने प्रतियोगिता के अध्यक्ष अभिषेक उर्फ खिचड़ी संग गाजीपुर के कैप्टन मुलायम यादव तथा गोरखपुर के कैप्टन विकास चौबे को क्रमश: 11-11 हजार नकद पुरस्कार के साथ-साथ उन्हें शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मान से नवाजा। इस प्रतियोगिता में बलिया स्टेडियम, आजमगढ़, जौनपुर आदि जनपदों की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए समर बहादुर सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने  व मस्तिष्क के  विकास में खेल-कूद का विशेष महत्व है। कहा कि युवाआें को अपनी क्षमता एवं निरंतर अभ्यास से खेल जगत में सतत आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद गोप, जावेद अंसारी, दिनेश राम, अभिषेक कुमार, अमरजीत, प्रिंस, अवधेश गुप्ता, आर्यन, राधे, विशाल, धनंजय सिंह, संतोष राम, डा. शैलेष सिंह, घूरा, हरिनारायण, आदि की सराहनीय कार्य रही। संचालन व आभार अभिषेक उर्फ खिचड़ी ने व्यक्त किया। 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top