महर्षि टाइम्स
रसड़ा, (बलिया) सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समरसता मंच रसड़ा द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान विनय जी, प्रांतकार्यवाह, गोरक्ष प्रांत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री शुभ्रा जी, स्वयंसेविका समिति प्रचारिका, अवध प्रांत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनफ्लावर स्कूल के प्रबंधक नन्हेंलाल श्रीवास्तव जी ने की। संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका डॉक्टर सुरेश जी ने निभाई।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी, प्रांतीय संपर्क प्रमुख रवि जी,अश्वनी मिश्र जी,कौशल जी, संजय जी, प्रधानाचार्य नीरज जी, राकेश अग्रहरी जी, नंदलाल जी, सुभाष जी सहित हजारों की संख्या में छात्र, कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमान विनय जी ने अपने संबोधन में कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति निष्ठा का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने न केवल प्रजा का कल्याण किया, बल्कि सामाजिक समरसता की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।"
सुश्री शुभ्रा जी ने कहा, "राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने न केवल 100 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया, बल्कि समाज में नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य किया। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना चाहिए।"
कार्यक्रम के अध्यक्ष नन्हेंलाल श्रीवास्तव जी ने कहा, "इस प्रकार के आयोजन हमारी नई पीढ़ी को महापुरुषों और महान महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। यह हमारे इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अनूठा माध्यम है।"
डॉ. सुरेश जी ने अपने कुशल संचालन से पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न किया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों का अनुसरण करने और समाज में समरसता, सेवा, और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



