कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पर आयोजित किया गया

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

 बलिया । मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस - 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17/01/2025 को जिलाधिकारी महोदय के  निर्देशानुसार कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतसर, जनपद बलिया में आयोजित किया गया  । जिसके अंतर्गत प्रभारी अधीक्षक डॉo राकिफ अख्तर,BPM आशुतोष जी,BCPM अनिल कुमार जी एवं केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा 25 नवजात बालिकाओं एवं माताओं द्वारा केक काटकर उन्हें  बेबी किट, डायपर, बेबी कपड़ा,बेबी कम्बल,  मिष्ठान, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यालय सहायक हर्षवर्धन  के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला,  स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन  को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा  चाइल्ड हेल्पलाइन  की कार्यप्रणाली एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके  अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की  कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने,  के  लिए सभी को जागरूक किया । इस अवसर पर  ,वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह,नीलम शुक्ला,सोनी यादव,हर्षवर्धन,रंजना,आशाबहु तथा आदि लोग उपस्थित रही |

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top