छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विद्यालय का उद्घाटन पुष्पा सिंह ने किया।

MAHARSHI TIMES
0





शैलेश सिंह 

बैरिया(बलिया)कृष एजूकेयर नई दिल्ली द्वारा संचालित देश का 105वां  वात्सल्य किड्स प्री स्कूल रानीगंज लक दक व्यवस्था के तहत . शुक्रवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभारम्भ हुआ।छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए इस विद्यालय का उद्घाटन पुष्पा सिंह ने फीता काट कर किया।

विद्यालय के व्यवस्थापक पीयूष कुमार सिंह ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र मे इस तरह के विद्यायालय का अभाव था।इस लिए बेहतर व्यवस्था व साज सज्जा  के तहत इसे शुरु किया गया है।प्रवेश प्रारम्भ है।इस विद्यालय मे अभिभावको के लिए एड्रायड ऐप,सीसी टीवी सर्विलांस व बच्चो के लिए एयर टेक्नोलॉजी बुक के साथ अन्य कई तरह की आधुनिक सुविधा मौजूद है।विद्यालय मे चार कक्षा संचालित हो गया है।जिससे प्री,नर्सरी,एलकेजी,यूकेजी शामिल है।विद्यालय के डायरेक्टर पंकज सिंह व प्रधानाचार्य नेहा सिंह ने पूजन मे भाग लिया।मौके पर डा धर्मेंद्र सिंह,डायरेक्टर अस्वीन जलान,सूरज सिंह,पूर्व प्रधान विनोद सिंह,हृदयानन्द सिंह,उदय नरायण सिंह,विजय शंकर तिवारी,मनीष वर्मा,राकेश सिंह,प्रकाश मौर्य,रोहित गोस्वामी,मिथिलेश पाण्डेय,अक्षयबर पाण्डेय,देवेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।अन्त मे विद्यालय के संस्थापक वरिष्ट अधिवक्ता अजित सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top