पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

MAHARSHI TIMES
0


रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव निवासी पूनम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकित सिंह, सास संध्या, देवर विवेक व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही आरंभ कर दी है. पूनम पटेल में ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी बरइठा गांव थाना उभाव मे 9 फरवरी 2022 को हुई थी. आरोप लगाया कि शादी से पहले अंकित सिंह को रेलवे में जेई बताया गया था जबकि शादी के बाद पता चला कि वह कुछ नहीं करता है. शादी के बाद पति, सास, देवर व ननद सभी मिलकर दहेज के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top