नगरा(बलिया) स्थानीय थाना पुलिस ने पंकज यादव निवासी ग्राम लेखमनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है.
रसड़ा थाना क्षेत्र के मंदा गांव निवासी महेंद्र प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उससे तीन लाख बीस हजार रुपए, शिवमंगल निवासी सुलूई ने बताया कि उससे छः लाख दस हजार व हजौली थाना गड़वार निवासी योगेन्द्र प्रजापति ने बताया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर जून 2023 मे चार लाख पचास हजार रुपए आरोपी पंकज यादव ने लिये. उसे समय फर्जी नियुक्ति पत्र भी इनके द्वारा दिया गया था जो बाद में पता चला कि कहीं कोई नियुक्ति नहीं हुई है इसके बाद पैसे मांगने पर उसके द्वारा हीला हवाली किया जाने लगा आरोपी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी जो रेलवे में ठेका पर काम करता है. उसी मे काम करता हैं. इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई जिसमें तय हुआ कि आरोपी पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटायेगा. इस दौरान उसके द्वारा पांच लाख बीस हज़ार का चेक दिया गया था. वह भी बाउंस हो गया. थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामले को दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है.
