हजारों कन्याओं, पुरुष एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग

MAHARSHI TIMES
0





श्री अती विष्णु महायज्ञ के आरंभ के अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा।

प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर ।जनपद के थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में आज सोमवार को आवदान उर्फ बैरान गांव में श्री अति विष्णु महायज्ञ के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कलश यात्रा में हाथी, घोड़े व ऊंट आगे आगे चल रहे थे।यह यात्रा सुबह 7 बजे आबदान उर्फ बैरान से शुरू होकर पूरे धूमधाम के साथ रघुवरगंज, हाटा पुल, तहसील गोलंबर, वकील बाड़ी और ईदगाह रोड से होते हुए महादेवा मंदिर तक पहुंची। यह यज्ञ   श्री श्री 1008 श्री विभूषित बाल ब्रह्मचारी श्री शेषनाथ जी महाराज है।यह महायज्ञ 4 नवम्बर से आरंभ होकर 12 नवम्बर तक चलेगा और यज्ञ की समाप्ति के पश्चात 13 नवम्बर को भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।

कलश यात्रा का आयोजन महायज्ञ की शुरुआत के रूप में किया गया था, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध होकर चल रही थीं, वहीं पुरुषों का भी उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब भगवान विष्णु के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को व्यक्त कर रहा था।

कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक गीतों और भजनों का गायन किया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। महादेवा मंदिर पहुंचने के बाद कलश स्थापित किया गया और महायज्ञ का विधिवत आरंभ हुआ। प्रशासन की ओर से उप जिला अधिकारी मनोज कुमार पाठक, क्षेत्राधिकार, कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार मिश्रा और इसके साथ ही संपूर्ण कोतवाली पुलिस इस महा कलश यात्रा में साथ-साथ चल रही थी ।कलश यात्रा की विशेषता यह थी कि लगभग 2 किलोमीटर लंबी कन्या ,पुरुष और महिलाओं द्वारा माथे पर कलश रखकर कलश यात्रा की गई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top