महर्षि टाइम्स
रसड़ा, (बलिया)दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में संध्या के समय शहीदो के नाम उनके स्तम्भो पर दीप जलाये। भगत सिंह चौराहा, प्यारेलाल चौराहा, आजाद चौराहा और ब्रह्म स्थान पर कार्यक्रम आयोजन किया स्वयंसेवकों ने दीपों का प्रज्जवलन किया। तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं वीर शहीदों की याद में नारे लगाए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगत सिंह चौराहा एवं आजाद चौराहा परआयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक श्याम कृष्ण गोयल ने कहा कि सरहद की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों की याद में दिया (दीपक) जलाया जाता है। हमारे वीर जवान दीपावली, दशहरा एवं होली का पर्व नहीं मनाते हैं और हमारे देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। प्यारेलाल चौराहा एवं ब्रह्म स्थान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक डॉ रामबाबू ने कहा कि ज्ञात और अज्ञात वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपना अभूतपूर्व बलिदान दिया है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल किशोर गुप्ता जी, विकास, संजय सिंह, कन्हैया जी , भरत गुप्ता, कन्हैया जयसवाल ,ठाकुर मंगल सिंह, नितिन सिंह, लालजी दिनेश शर्मा रहे।
