महर्षि टाइम्स
नगरा,बलिया । सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरारोड के तत्वावधान में गुरुवार को क्षेत्र के सुपापाली गाँव मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई तथा भावपुर्ण स्मरण किया गया ।मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रामाशंकर राजभर ने लौह पुरूष के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुये श्री राजभर ने कहा कि पटेल जी ने बड़ी बुद्धिमत्ता और दृढ़ता से भारत में विलय कराया और अखंड भारत का निर्माण कराया।वह अपने आप में बड़ी मिसाल है।इस बड़ी उपलब्धि के कारण उन्हें लौहपुरुष कहा गया । विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि पटेल जी आज जीवित होते तो देश मे आतंकवाद,उग्रवाद अलगाववाद ,संप्रदाय वाद जैसी ताकतों के फन नही उठाती। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि पटेल जी आधुनिक भारत के शिल्पकार,राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार होने के साथ साथ किसान हित के बड़े ही चिंतक थे । इस अवसर पर अभियंता राम रतन पटेल , पूर्व ब्लॉक
प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ,दंगल पटेल आदि ने विचार व्यक्त किए अध्यक्षता चंद्रिका सिंह पटेल व संचालन रघुबंश पटेल ने किया ।
