महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग के डेहरी गांव के समीप बुधवार की देर सायं बाइक व टेंपु के बीच हुए टक्कर में बाइक सवार रामप्रवेश (35) निवासी कमसड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक बाइक से अपने गांव जा रहा था कि टेंपु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
