नरला (महराजपुर) गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

 



महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के नरला (महराजपुर) गांव में बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बलिया, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजीपुर, मऊ आदि जनपदों के पहलवानों अपने कला जौहर का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक सपा विधानसभ अध्यक्ष रवींद्र यादव व मटरू पहलवान ने चंद्रशेखर सिंह, बदरूदुजा उर्फ बब्लू अंसारी, आदि के साथ फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बलिया जिला केशरी राहुल व वाराणसी के जिलाकेशरी अक्षयलाल के बीच कुश्ती रोमांचकारी रही जो बराबरी पर छूटी वहीं पूर्व जिलाकेशरी बलिया बनाम पूर्व जिलाकेशरी वाराणसी सुनील के बीच भी कुश्ती बराबर रही। नेहरू पहलवान सारनाथ ने गाजीपुर के पहलवान राजू को पटखनी दी, छोटू पहलवान नरला ने मेरठ के आशीष को चित कर तालिया बटोरी, मन्नु पहलवान नरला व प्रमोद पहलवान गाजीपुर तथा राहुल गाजीपुर व लालू वाराणसी की कुश्ती बेनतीजा रही। इस मौके पर समाज सेवी जावेद अंसारी, विश्वजीत यादव, श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड, मटरू पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रेफरी की भूमिका पूर्व जिला केशरी राजेश्वर पहलवान ने निभाई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top