महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया। नगरपंचायत के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर में स्थित कुंआ की अतिक्रमण की शिकायत पत्र पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ईओ चितबड़ागांव को तत्काल कुंआ पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने का निदेश दिया था।जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने सोमवार को पुरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्राचीन कुंआ पर अतिक्रमण शिकायती कर्ता समाजसेवी सुधाकर केशरी से मिलकर कुंआ पर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल प्रभाव से कुंआ को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। बताते चलें की समाजसेवी सुधाकर केशरी ने सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर नगरपंचायत के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर में स्थित प्राचीन कुंआ पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए। बताया की इस प्राचीन कुंआ पर विगत कई वर्षों से 15 अगस्त 26 जनवरी एवं 2 अक्टूबर को ध्वजारोहण भी किया जाता है।जिस जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से अधिशासी अधिकारी धर्मराज को नगरपंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर में स्थित कुंआ पर अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था। जिसके बाद हरकत में आये ईओ अपने पुरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिक़ायती कर्ता आश्वस्त करते हुए मौजूद अधिनस्थ कर्मचारियों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त और साफ़ सफाई प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
