दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

MAHARSHI TIMES
0





ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर। जनपद में एवं आसपास के क्षेत्र में दीप पर्व दीपावली तथा धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई पड़ रही है ।बताते चले कि कल 27 अक्टूबर को दिनभर हल्की बूंदाबादी होने की वजह से विक्रेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही थी ।इसका कारण यह था कि हल्की बुदांबादी ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया था, लेकिन आज जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्र में तथा कस्बे क्षेत्र में विक्रेताओं ने मूर्तियों को सजाया तथा चारों तरफ दीपावली को लेकर क्रेताओं की काफी भीड़ देखी गई ।दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र से भी खरीदारी करने के लिए नागरिक बाजार में दिखे। कुल मिलाकर धनतेरस और दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दूसरी तरफ विक्रेता भी अपनी दुकानों को सजाकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top