टेलीफोन का जर्जर खंभा गिरा, वृद्ध घायल

MAHARSHI TIMES
0


ब्यूरो: प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर ।जनपद के थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक के पास आज एक दुखद घटना घटित हुई। यहां हमेशा की तरह भीड़-भाड़ लगी थी, क्योंकि बैंक का दूसरा तल होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। चैनल गेट के पास ठेला लगाने वाले विक्रेताओं की भी काफी भीड़ होती है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आज सुबह लगभग 11 बजे, बाना यादव (70 वर्ष) निवासी सलेमपुर सब्जी बेचने के लिए बैठे थे। अचानक, एक जर्जर टेलीफोन का खंभा गिर गया और बाना यादव इसकी चपेट में आ गए। खंभा गिरने से उनका सिर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

घटना के तुरंत बाद, आसपास के नागरिकों और दुकानदारों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें वाराणसी के लिए रवाना कर दिए।

इस घटना के संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक और कोई जानकारी नहीं मिली है, और न ही इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में कोई तहरीर दी गई है। यह घटना एक बार फिर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और जर्जर बुनियादी ढांचे की समस्या को उजागर करती है, जो आम नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top