शोपीस बन कर रह गया सामुदायिक शौचालय

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है. लेकिन नगरा ब्लॉक मुख्यालय पर 6 वर्ष पूर्व बना 2 सीटर सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला लटका रहने से शोपीस बनकर रह गया है. यही कारण है कि आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते है कि यह सामुदायिक शौचालय 6 वर्ष पूर्व नगरा ग्राम पंचायत की तत्कालीन ग्राम प्रधान माहेलका द्वारा बनवाया गया था. 2 सीटर शौचालय बना तो दिया गया किंतु अब तक कभी भी इसका ताला नहीं खुला. ब्लॉक के दौरान डबाकरा हाल के समीप एडीओ पंचायत के ऑफिस के ठीक सामने निर्मित शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है. नगरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद इसे नगर पंचायत को हस्तानांतरित कर दिया गया, इसके बावजूद इसका ताला नहीं खुला. जिससे ब्लॉक पर आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top