महर्षि टाइम्स
नगरा(बलिया) समग्र शिक्षा अभियान व समेकित शिक्षा के अंतर्गत नगरा के बीआरसी भवन में परामर्श सिविर में 60 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग की गई. इस दौरान सुझावों का आदान प्रदान हुआ. इसके साथ ही अभिभावकों ने दिव्यांग बच्चों की समस्याओं व कठिनाइयों से काउंसलरों को अवगत कराया. खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न दिव्यंगता वाले बच्चों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई. उनके निवारण के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों ने परामर्श दिया. मानसिक मंदता से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग शिप्रा सिंह विशेष शिक्षक, दृष्टिबाधित बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग राधेश्याम यादव व अशोक कुमार, चंद्रभूषण यादव, अखिलेश यादव, मुनेंद्र सिंह, अजय कुमार ने की.
