पास्को एक्ट में वांछित गुजरात का युवक रसड़ा में गिरफ्तार

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा कोतवाली पुलिस ने रसड़ा रेलवे स्टेशन से बुधवार को पास्को एक्ट में वांछित चल रहे गुजरात प्रांत के युवक को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को मुखवीर द्वारा सूचना मिली कि पास्को एक्ट में वांछित युवक जो गुजरात प्रांत का है वह रसड़ा स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन पहुंचकर वांछित शेख अली खान 24 पुत्र सलीम खान निवासी बैरल मार्केट थाना दाडी निमला जिला अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में कांस्टेबल त्रिवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top