सूरजपुर कोर्ट में चैंबर निर्माण पर बवाल, शिलापट तोड़ा

MAHARSHI TIMES
0

वकीलों के दो गुट आमने-सामने, निर्माण सामग्री बाहर फेंकने से तनाव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

महर्षि टाइम्स 

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर जमकर हंगामा व नारेबाजी हुई।

चैंबर निर्माण का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने निर्माण कार्य के लिए लगाए गए शिलापट को तोड़ दिया। इसके बाद चैंबर निर्माण के लिए लाई गई निर्माण सामग्री और अन्य सामान को परिसर से बाहर फेंक दिया गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

बिना सहमति निर्माण कराने का आरोप

विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप है कि बार कार्यालय परिसर में किसी भी नए निर्माण से पहले कार्यकारिणी सदस्यों और अधिवक्ताओं की सहमति के साथ निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top