चितबड़ागांव में पुलिस का सघन गश्त अभियान, प्रभारी बृजेश सिंह ने संभाली कमान

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास) 

चितबड़ागांव, बलिया। कस्बे में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा सघन पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्त की गई। थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस की सक्रिय गश्त से आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top