बांसडीहरोड के तालाब में मिला पुलिसकर्मी का शव ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना बांसडीह कोतवाली में तैनात रिजर्व पुलिसकर्मी (रि0आ0) परितोष मिश्रा (पीएनओ नं. 252099265) का शव सोमवार को थाना बांसडीहरोड क्षेत्र स्थित एक तालाब में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वह रविवार रात से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को कांस्टेबल शिवगोपाल पाल बेल कमेंट दाखिल करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे। उन्हें बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए रि0आ0 परितोष मिश्रा अपनी निजी मोटरसाइकिल से बलिया गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाने पर तैनात 2-3 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया।

भोजन के बाद परितोष मिश्रा ने अपने साथियों को बताया कि उन्हें रात में द्वितीय मोबाइल ड्यूटी के लिए जाना है। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वहां से रवाना हो गए। निर्धारित समय पर वह बांसडीह थाने में द्वितीय मोबाइल ड्यूटी के लिए उपस्थित नहीं हुए।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की और उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया। तलाश के दौरान 14 सितंबर 2026 को करीब 10 बजे थाना बांसडीहरोड क्षेत्र के एक तालाब में परितोष मिश्रा का शव मिला।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने घटनाक्रम और की जा रही कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट जारी की है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top