महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया), 1 अगस्त। अधिवक्ता बार एसोसिएशन, रसड़ा-बलिया के वर्ष 2026-27 के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामायण यादव, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर चन्दन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रवी कान्त शर्मा संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर जावेद अख्तर तथा संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर अनीस कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुड़ीया रानी, राम प्रकाश यादव तथा सुशीला चौहान भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव समिति के चेयरमैन इन्द्रदेव प्रसाद ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बार एसोसिएशन के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
