बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक

MAHARSHI TIMES
0

शैलेश सिंह 

बैरिया , बलिया । क्षेत्र के गोपाल नगर (टाड़ी) इलाके में घाघरा नदी का तांडव लगातार जारी है। अब तक सैकड़ों बीघा उपजाऊ ज़मीन और कई दर्जनों आशियाने नदी में विलीन हो चुके है । बाढ़ की रौंद रूप और प्रशासन की उदासीनता को देख ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। कटान से पीड़ित और क्षेत्रीय लोग प्रशासन की अनदेखी से खासे नाराज हैं।

​शनिवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पैदल मार्च कर  बैरिया तहसील मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ और कटान रोकने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस बचाव कार्य नजर नहीं आ रहा है, जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी और आवास का संकट खड़ा हो गया है।

​उपजिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक  सौप दर्द भरे लहजे में ग्रामीणों ने कहा कि हम भी उ0प्र0 के नागरिक है परन्तु सरकार के निगाहों में हमें कोई महत्व नही दिया जा रहा है , हजारों की आबादी सरकार के सौतेले रवैया के चलते अपना अस्तित्व मिटते देख रही है। हमें हमारे हाल पर तिल-तिल कर मरने के लिये छोड़ दिया गया है ।

​ ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द से जल्द गोपाल नगर टाड़ी में कटान रोधी कार्य युद्धस्तर पर शुरू नहीं किए गए, तो ग्रामीण आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top