श्रावण मास में बोल-बम सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0


रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया), 30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम उपाध्यायपुर, करसोतिया (बलिया) की बोल-बम सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर, मिर्जापुर (बलिया) में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मा. संजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मा. संजय जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और आस्था को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समिति के पदाधिकारी में अध्यक्ष राकेश दुबे, सचिव पिंटू पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल राय तथा सह-कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।

समिति के सदस्य के रूप में अशोक वर्मा, डॉ. पुष्कर राय, ललित तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय एवं मंटू सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपस्थिति में राकेश श्रीवास्तव एवं मंटू सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिवभक्त तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसाद वितरण, जलपान एवं अन्य व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top