अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन की बैठक एडवोकेट प्रेम नारायन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रेवती बलिया ।सहतवार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवदास माली के आवास पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन की बैठक गुरुवार के दिन एडवोकेट प्रेम नरायन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में 50 के दशक में उपहार स्वरुप बलिया के सेनानियो को नैनीताल में आवंटित जमीन अब तक न मिलने के संबंध में गहन विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तय किया गया।उपस्थित सेनानी परिवार को पूर्वांचल जनता दल के अध्यक्ष भरत यादव और संजय सिंह,शिवसागर पाण्डेय ने बताया कि अब तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रक देने के साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी मांग पत्र सौपा जा चुका है।मई माह में कार्यवाही का आश्वासान मिलने के बावजूद सार्थक कार्यवाही का इंतजार किया जा रहा है।गुड्डु गुप्ता ने उत्तराखण्ड के संबंधित जिलो,तहसीलो के साथ ही बलिया के डीएम से भूमि आवंटन सूचि उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top