महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
चुनाव अधिकारी भरत तिवारी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार अध्यक्ष पद पर रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामसागर यादव, पुस्तकालय एवं वाचनालय मंत्री पद पर अनीस कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर चन्दन कुमार वर्मा, महिला समिति पद पर गुड़िया रानी, रामप्रवेश यादव तथा सुशीला चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर देवराज श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पद पर जावेद आलम तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर मनोज कुमार वर्मा के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
इसके अलावा एल्डर्स कमेटी के सदस्य पद पर इन्द्रदेव प्रसाद यादव, चुनाव अधिकारी भरत तिवारी एवं सहायकगण सूरज प्रताप लोनिवंधु सिंह तथा अशोक कुमार सिंह के समक्ष संबंधित प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
चुनाव समिति ने बताया कि जिन पदों पर एकमात्र वैध नामांकन प्राप्त हुआ है, वहां प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित माना जा रहा है।




