महर्षि टाइम्स
सुखपुरा (बलिया): क्षेत्र के ग्राम बगही, खरहाटार निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद यादव की पुत्रवधू दीपमाला सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा में गृह विज्ञान विषय में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर बलिया जिले का गौरव बढ़ाया है।
दीपमाला सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. दयानंद सिंह (प्रवक्ता), परिवार के सदस्यों के सहयोग, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मेहनत और अनुशासन के संस्कार देने की अपील की।
दीपमाला सिंह की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों तथा शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं!!

