संवाददाता राहुल
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा तहसील के नए उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) के रूप में रणधीर सिंह ने गुरूवार को पद-भार ग्रहण कर लिया है। वह इसके पूर्व उन्नाव जनपद में तैनात रहे। एसडीएम रवि कुमार के सोनभद्र जनपद स्थानांतरण के बाद शासन ने रसड़ा एसडीएम के रूप में रणधीर सिंह तैनात की है। साथ ही साथ रसड़ा तहसील में न्यायिक एसडीएम के रूप में ऋषिकांत राजवंशी की तैनाती कर की गई है जिन्होंने बुधवार को ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है था। दोनों अधिकारियों की तैनाती से वादकारियों को न्याय मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
